Delhi: भारत के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को क्रैश होने से बचाने वाले इस भारतीय कैप्टन को अब रियल हीरो कहा जा रहा है।पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश उनकी बहादुरी पर गर्व करता है।Delhi:
Read Also- Karnataka: मतदाता सूची से 45 लाख मतदाताओं के नाम कटने से मचा गदर, CM ने चुनाव अधिकारी को सौपा ज्ञापन
भारत के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। घटना बुधवार को हुई, जब बोइंग 737 में सवार करीब 174 यात्रियों के साथ विमान हवा में था। इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, को-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर हमला कर उन्हें कई बार चाकू मारा और विमान को गिराने की कोशिश की। इस संघर्ष के दौरान विमान कुछ ही सेकंड में हजारों फीट नीचे गिरा। Delhi:
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाज़ा खोल दिया। इससे यात्री और क्रू अंदर घुसकर हमलावर को काबू करने में सफल रहे। विमान में यात्री के रूप में सवार दो अन्य पायलटों की मदद से फ्लाइट को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया।कैप्टन मच्छार इस समय सऊदी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।Delhi:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हीरो बताते हुए कहा कि गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस दिखाया और सैकड़ों लोगों की जान बचाई। पीएम ने कहा कि पूरा देश उनकी बहादुरी पर गर्व करता है और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है।पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छार के परिजनों से फ़ोनपर बातचीत की है।Delhi:
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी भरपूर तारीफ की। उन्होंने कहा कि घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हमलावर का सामना किया, कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और एक बड़े हवाई हादसे को टाला। नेतन्याहू ने उन्हें ट्रू हीरो करार दिया और कहा कि उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इजरायली नागरिक भी शामिल थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी भारतीय पायलट की भरपूर तारीफ की है। कैप्टन स्मित मच्छार मुंबई से हैं। स्पाइसजेट में लंबा अनुभव रखने के बाद वे 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े थे और बोइंग 737 पर हजारों घंटे की उड़ान का अनुभव रखते हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
