DELHI में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा का बदला नियम, पिंक टिकट की जगह अब चलेगा …

DELHI

DELHI में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की पिंक टिकट व्यवस्था खत्म की जा रही है, अब डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जरूरी होगा

News Desk : दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों से मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए नियम बदल गया है। अब तक कंडक्टर से मिलने वाले कागज के पिंक टिकट की जगह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है। परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाना है। सरकार ने कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं को जागरूक करने के लिए अगले 10 दिनों तक अभियान चलाने की भी बात कही है। अब तक करीब 19 लाख पिंक सहेली कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

Read Also- Himachal: मनाली में ताजा बर्फबारी से मौसम हुआ सुहावना, वीकेंड पर बढ़ सकती है पर्यटकों की आवाजाही

पिंक टिकट व्यवस्था को खत्म करने की तारीख पहले भी कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। अब सरकार पेपर टिकट से स्मार्ट कार्ड व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। पिंक सहेली कार्ड दिल्ली में रहने वाली 5 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए उपलब्ध है। कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी है। पहली बार कार्ड बनवाने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, जबकि कार्ड खोने या खराब होने पर नया कार्ड जारी कराने के लिए 59 रुपये देने होंगे। कार्ड जारी होने की तारीख से पांच साल तक वैध रहेगा।

Read Also-Israel: कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, पायलट ने चाकू से किया हमला, जानें कैसा है अभी हाल?

पिंक सहेली कार्ड ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से बनवाया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए डीटीसी सेंटर, डीएम या एसडीएम ऑफिस में जाकर जरूरी जानकारी देनी होगी। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद कार्ड जारी किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन MufinPay के जरिए किया जा सकता है, जिसके बाद क्यूआर एक्नॉलेजमेंट डाउनलोड करके अधिकृत डीटीसी सेंटर से फिजिकल कार्ड लिया जा सकता है। यह कार्ड डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए इस्तेमाल होगा। दिल्ली मेट्रो और आरआरटीएस में भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन वहां यात्रा मुफ्त नहीं होगी और कार्ड में पहले रकम डालनी होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *