Haryana: CM सैनी ने स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प कार्यक्रम में शिरकत कर महात्मा गांधी पर कही ये बात

Haryana:

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत।कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी। दोनों महान विभूतियों को करता हूं नमन। कुरुक्षेत्र की यह पावन धरती कम की धरती और आज से यह नवाचार की धरती भी बनेगी।Haryana:

Read Also-PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- यूक्रेन संकट के समाधान के लिए उनके पास अच्छे आइडिया

आज इसी धरती से हमारी उद्यमशीलता की यात्रा का नया अध्याय भी हो रहा है शुरू। स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प विचार से विस्तार तक का संदेश कम से उद्यम और उद्यम से विकास।यह कार्यक्रम व्यापक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किया गया तैयार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच ने भारत में स्टार्टअप और नवाचार के युग का मार्ग किया प्रशस्त।स्टार्टअप इंडिया के साथ आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों ने नवाचार को राष्ट्रीय विकास का प्रमुख आधार बनाया ।Haryana:

2 लाख 40 हजार से अधिक DPIIT मान्यता प्राप्त स्टार्टअप देश की विकास यात्रा में दे रहे हैं योगदान। इस विकास यात्रा में हरियाणा भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। हरियाणा आज 11 हजार से अधिक स्टार्टअप के साथ देश में सातवें स्थान पर। हमारे स्टार्टअप AI, एग्रीटेक, मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक और डीप टेक जैसे क्षेत्रों में सक्रिय। हरियाणा की उद्यमिता की बात करते हैं तो हमारे सामने प्रेरणादायक सफलताओं की लंबी श्रृंखला देती है दिखाई।Haryana:

Read Also-Israel: कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, पायलट ने चाकू से किया हमला, जानें कैसा है अभी हाल?

गुरुग्राम स्थित जोमैटो आज दुनिया के बड़े फूड टेक प्लेटफॉर्म्स में शामिल। पॉलिसी बाजार में बीमा क्षेत्र को डिजिटल बनाकर करोड़ भारतीयों को सरल बीमा सेवाएं कराई उपलब्ध।आज देश के 117 यूनिकॉर्न में से 19 यूनिकॉर्न हरियाणा से जुड़े। गुरुग्राम की सफलता करनाल तक पहुंचे पंचकूला का नवाचार पलवल तक पहुंचे हिसार की उद्यमिता सिरसा तक पहुंचे ऐसा हमारा उद्देश्य। यह केवल एक स्टार्टअप प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक राज्यव्यापी स्टार्टअप अभियान।Haryana:

इस अभियान के तहत हम सभी 23 जिलों तक पहुंचेंगे। हमारा लक्ष्य हर जिले से नवाचार सामने आए, हर जिले से स्टार्टअप्स निकले और हर जिले में रोजगार के नए अवसर हो तैयार। युवाओं को दिलाता हूं विश्वास की आपका कोई भी अच्छा विचार संसाधनों के अभाव में नहीं रहेगा पीछे। हरियाणा के युवाओं में असीम प्रतिभा, अपार ऊर्जा और कुछ नया कर दिखाने का अद्भुत साहस- मुख्यमंत्री।Haryana:

इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कारों का भी प्रावधान। शीर्ष 5 स्टार्टअप को ₹5 लाख से 15 लाख रुपए तक का पुरस्कार।शीर्ष 5 उभरते उद्यमियों को एक लाख से 5 लाख रुपए तक के पुरस्कार किए जाएंगे प्रदान- मुख्यमंत्री। हरियाणा को केवल औद्योगिक शक्ति ही नहीं बल्कि भारत की इनोवेशन कैपिटल के रूप में करेंगे स्थापित। विचार से विस्तार तक, स्टार्टअप से रोजगार तक और रोजगार से विकसित हरियाणा तक की यात्रा आज से हुई शुरू।Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *