Singapore Visit of Haryana Chhattisgarh CM: सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी रही, दोनों राज्यों में निवेश और आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई
News Desk : हरियाणा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की सिंगापुर में एक साथ मौजूदगी की तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोनों इन दिनों सिंगापुर दौरे पर हैं और निवेश से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दोनों मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इस दौरान सिंगापुर के उद्योगपतियों और अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ भारत में निवेश और कारोबारी सहयोग को लेकर चर्चा हुई। भारत के सिंगापुर स्थित राजदूत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।Singapore
Read Also: West Bengal में 6 महीने में लागू होगा UCC? ‘लव और लैंड जिहाद’ पर भी सख्त कानून का ऐलान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर हैं। हरियाणा सरकार का फोकस इस दौरे के दौरान सेमीकंडक्टर, लॉजिस्टिक्स, अत्याधुनिक विनिर्माण, एग्रो और फूड प्रोसेसिंग, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, विमानन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर है। सरकार सिंगापुर के निवेशकों के सामने हरियाणा के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, कुशल मानव संसाधन और औद्योगिक संभावनाओं को रखने की तैयारी में है। सीएम सैनी निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठक और राउंडटेबल चर्चा भी करेंगे।Singapore
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंडाई वाइल्ड लाइफ रिजर्व का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और वाइल्डलाइफ टूरिज्म से जुड़ी बारीकियों का अध्ययन किया। गुरुग्राम में प्रस्तावित जंगल सफारी को विकसित करने के दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री ने रिजर्व की व्यवस्थाओं, पर्यटन सुविधाओं और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े पहलुओं को करीब से समझा। प्रस्तावित जंगल सफारी के जरिए हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों के लिए नए अवसर विकसित करने पर सरकार का फोकस है।

Read Also: CM विजय का पलटवार- ‘आपको क्या दिक्कत है?’ स्टालिन की ‘शूटिंग’ वाली टिप्पणी पर जवाब
वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर में आयोजित पहले SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं को सामने रख रहे हैं। इस मंच पर छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, प्राकृतिक संसाधन, इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल श्रमबल और उभरते क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को वैश्विक निवेशकों के सामने पेश किया जा रहा है। दोनों मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी को भारत और सिंगापुर के बीच कारोबारी संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ राज्यों के स्तर पर निवेश आकर्षित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। सिंगापुर में दोनों राज्यों के बीच भविष्य में आपसी सहयोग और नई संभावनाओं पर भी बातचीत हुई है।Singapore
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

