Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में हुई जोरदार बारिश, पारा गिरने के बाद बढ़ी ठंडक

Delhi-NCR Weather

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। राजधानी दिल्ली से लेकर नोएडा और गाजियाबाद तक हुई बारिश। नोएडा और गाजियाबाद में बारिश के चलते तापमान गिरा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे फिजा में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है।  Delhi-NCR Weather

इस बीच मौसम विभाग  ने अगले 2 से 3 घंटे एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। हालांकी कल शाम से ही तेज हवाएं चल रही थी।  Delhi-NCR Weather

Read Also: POLITICS: विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड गिरावट- ‘कांग्रेस नेता अजय माकन ने केंद्र सरकार पर बोला हमला’ 

सोमवार तड़के तेज गरज और चमक के साथ दिल्ली नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हुई जिसके बाद मौसम काफी सुहाना हो गया और कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। वहीं, दिल्ली के मध्य और दक्षिणी हिस्सों-कनॉट प्लेस और कालकाजी मंदिर के आसपास बादल जमकर बरसे है।  Delhi-NCR Weather

मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताई थी. शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन झंडेवालान मंदिर के आसपास के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को आवाजाही में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

Read Also: Bollywood: अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा, चिरंजीवी समेत कई कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अक्टूबर में हुई इस बारिश से आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR के तापमान में और बदलाव देखने को मिल सकता है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल, पूरे एनसीआर में बारिश के बाद हवा साफ हुई है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *