Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे के दौरान निवेश और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर, रिटेल और वेयरहाउसिंग सेक्टर में भी समझौते
न्यूज डेस्क : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे के दौरान राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए करीब 4,000 करोड़ रुपये के आशय पत्र (LOI) पर हस्ताक्षर किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस दौरे का उद्देश्य हरियाणा और स्वीडन के बीच औद्योगिक साझेदारी, व्यापार और तकनीकी सहयोग को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर हरियाणा में निवेश के अवसरों पर चर्चा की।प्रस्तावित सहयोग के तहत करीब 3,000 करोड़ रुपये के LOI को आत्मनिर्भर भारत और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रयासों के लिए बताया गया है। वहीं, रिटेल और वेयरहाउसिंग सेक्टर में करीब 1,000 करोड़ रुपये के LOI पर हस्ताक्षर किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, गुरुग्राम और स्टॉकहोम के बीच सिटी-टू-सिटी सहयोग स्थापित करने की पहल की गई है, जिससे शहरी विकास, आधुनिक तकनीक और शहरों के प्रबंधन से जुड़े अनुभव साझा किए जा सकेंगे।
Read Also: Haryana में निवेश बढ़ाने के लिए CM नायब सैनी की स्वीडन के मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ कुशल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा। स्वीडिश कंपनियों के साथ तकनीकी सहयोग और कौशल विकास की संभावनाएं भी इस साझेदारी का हिस्सा हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वीडिश उद्योगपतियों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशल मानव संसाधन, मजबूत औद्योगिक ढांचा और देश के प्रमुख बाजारों तक बेहतर कनेक्टिविटी हरियाणा को निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाते हैं।
Read Also: Haryana में निवेश के लिए CM नायब सैनी का स्वीडिश कंपनियों को न्योता, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027 में शामिल होने की अपील

Haryana उत्तर भारत के बड़े बाजारों तक पहुंचने का प्रमुख प्रवेश द्वार भी है। मुख्यमंत्री ने भारत और स्वीडन के बीच औद्योगिक एवं आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देश ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड विद स्वीडन’ की साझा पहल को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के नए स्तर पर ले जाने का अवसर मिला। साथ ही, दोनों देशों की साझा पंचवर्षीय कार्य योजना से आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार हुई है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

