Elon Musk के स्टारलिंक को मंजूरी में देरी की बात पर भारत में सियासत तेज है, ओवैसी बोले- भारत के फैसले कोई विदेशी कारोबारी नहीं करेगा; बृजभूषण शरण सिंह ने CJP के प्रदर्शन को बताया मस्क के इशारे पर चलने वाला आंदोलन….
न्यूज डेस्क : Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को भारत में मंजूरी मिलने में देरी का मामला अब राजनीतिक बयानबाजी का मुद्दा बन गया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मस्क के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना अलग बात है, लेकिन किसी विदेशी कारोबारी को भारत के फैसलों पर सवाल उठाने या देश को निर्देश देने का अधिकार नहीं है। वहीं, बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन को एलन मस्क के इशारे पर चलने वाला आंदोलन बताया और इसके पीछे देश के खिलाफ साजिश होने का आरोप लगाया।
Read Also: Haryana को स्वीडन से 4,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, गुरुग्राम-स्टॉकहोम में सिटी-टू-सिटी सहयोग
ओवैसी ने हैदराबाद में कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक विरोधी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह Elon Musk के बयानों का समर्थन करेंगे। उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि राष्ट्रवाद की बात करने वाली सरकार विदेशी कारोबारी के बयानों पर क्या रुख अपनाती है। ओवैसी ने कहा कि भारत के संसाधनों का इस्तेमाल कैसे होगा, यह फैसला देश को खुद करना है। दूसरी ओर, उन्नाव में बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप लगाया कि CJP का प्रदर्शन विदेशी कारोबारी हितों से प्रेरित है। उन्होंने इसे भारत के खिलाफ साजिश बताते हुए दावा किया कि विदेशी कंपनियां भारत में कारोबार तो करना चाहती हैं, लेकिन अपनी शर्तों पर।
Read Also: Haryana में निवेश के लिए CM नायब सैनी का स्वीडिश कंपनियों को न्योता, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027 में शामिल होने की अपील
यह विवाद तब बढ़ा जब स्पेसएक्स के प्रमुख Elon Musk ने भारत में स्टारलिंक की मंजूरी में देरी पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि कुछ बड़े कारोबारी हित उसकी एंट्री में बाधा बन रहे हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को लेकर भी टिप्पणी की। हालांकि, भारत सरकार ने भेदभाव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्टारलिंक, जियो की सैटेलाइट सेवा और भारती समर्थित वनवेब की सुरक्षा जांच और नियामकीय मंजूरियों की प्रक्रिया चल रही है। रिलायंस ने भी कहा कि उसे प्रतिस्पर्धा से डर नहीं है, लेकिन सभी कंपनियों को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा। इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मस्क की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्योगपतियों और सरकार के संबंधों पर सवाल उठाए। स्टारलिंक विवाद के बीच CJP के प्रदर्शन को लेकर भी बयानबाजी तेज हो गई है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterElon Musk

