S Jaishankar – 20 अक्टूबर को अमेरिकी विदेश मंत्री से होगी बातचीत, ऊर्जा, व्यापार, रक्षा और उभरती तकनीकों पर चर्चा की उम्मीद
News Desk : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर 19 और 20 अक्टूबर को मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 20 अक्टूबर को जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बातचीत करेंगे और अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 वर्ष पूरे होने के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारत-UAE वार्ता में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, फिनटेक, रक्षा और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा होगी। वहीं, भारत-अमेरिका वार्ता में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा और उभरती तकनीकों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।S Jaishankar
Read Also: Kiren Rijiju बोले, ‘दिमागी नक्सलियों और देशभक्त भारतीयों के बीच खिंच गई है जंग की लकीर’
मुंबई में विदेशी नेताओं की मेजबानी किए जाने के सवाल पर जायसवाल ने कहा कि पिछले एक दशक से दिल्ली के बाहर भी विदेशी नेताओं और मंत्रियों की मेजबानी की जाती रही है। उन्होंने वडोदरा, अहमदाबाद, वाराणसी, गोवा, केवड़िया और अमृतसर में हुए विभिन्न राजनयिक कार्यक्रमों का उदाहरण दिया। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा को लेकर प्रवक्ता ने कहा कि यात्रा की तारीखों पर बातचीत जारी है और उचित समय पर आधिकारिक घोषणा की जाएगी। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी अक्टूबर में दोनों प्रधानमंत्रियों की बातचीत के दौरान दिसंबर में नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा को लेकर चर्चा की पुष्टि की थी।S Jaishankar
Read Also: Elon Musk पर गरजे ओवैसी, बृजभूषण सिंह ने CJP प्रदर्शन से बता दिया कनेक्शन…
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के इलिनॉय राज्य के औरोरा में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश पर भी चिंता जताई गई। जायसवाल ने अमेरिकी अधिकारियों से भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की जांच करने की अपील की। अमेरिका-रूस डीजल समझौते पर भारत ने किसी व्यावसायिक व्यवस्था पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता की वकालत दोहराई। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष बातचीत जारी रखे हुए हैं। इसके अलावा, मालदीव के लिए 3,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के रोलओवर का मुद्दा भी ब्रीफिंग में उठाया गया।S Jaishankar
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterS Jaishankar

