Tamil Nadu Politics: कथित दोहरे अर्थ वाली अपमानजनक टिप्पणी मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के पूर्व उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को यहां के निकट सेंगीपट्टी में पूछताछ के बाद पुलिस थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी। पुलिस थाने के बाहर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) कार्यकर्ताओं ने उदयनिधि का गर्मजोशी से स्वागत किया। Tamil Nadu Politics
सूत्रों ने बताया कि उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई स्थित उनके आवास से सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तारी के बाद यहां से करीब 27 किलोमीटर दूर सेंगीपट्टी थाने लाया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उनसे पूछताछ की गई। Tamil Nadu Politics
Read Also: Bakhtiyor Saidov: उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियोर सैदोव ने लोक सभा अध्यक्ष से की मुलाकात
सूत्रों के अनुसार, तंजावुर में कावेरी मुद्दे पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें मद्रास उच्च न्यायालय में राज्य सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन के अनुरूप थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। उदयनिधि स्टालिन से पूछताछ करीब एक घंटे तक चली और उन्हें गिरफ्तारी के लगभग नौ घंटे बाद रिहा किया गया। Tamil Nadu Politics
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

