Train में खाने की गुणवत्ता पर होगी थर्ड पार्टी की नजर, IRCTC और QCI के बीच अहम समझौता

Train

Train में यात्रियों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करना है। ऑडिट में सामने आने वाली कमियों पर कार्रवाई और उनकी निगरानी से कैटरिंग सेवाओं की जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिल सकती है…

News Desk : अगर आप ट्रेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर चिंतित रहते हैं, तो रेलवे की नई पहल आपके लिए अहम है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने 15 अक्टूबर 2026 को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) के साथ समझौता किया है। इसके तहत ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर IRCTC की कैटरिंग यूनिट्स की जांच के लिए स्वतंत्र थर्ड पार्टी ऑडिट व्यवस्था शुरू की जाएगी।Train

QCI के प्रमाणित विशेषज्ञ बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण करेंगे। जांच में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों और निर्धारित स्वच्छता मानकों के पालन को परखा जाएगा। निरीक्षक मोबाइल ऐप के जरिए लोकेशन की जियो-टैगिंग, समय की रिकॉर्डिंग और फोटो सबूत दर्ज करेंगे। ऑडिट रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर जमा करनी होगी, ताकि कमियों की पहचान कर संबंधित वेंडर्स के खिलाफ सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण में खाना बनाने की जगह की सफाई, कर्मचारियों की स्वच्छता, भोजन के भंडारण, शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री को अलग रखने तथा कीट नियंत्रण जैसे पहलू भी शामिल होंगे।Train
इस समझौते का उद्देश्य रेलवे की खान-पान सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाना और यात्रियों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करना है। ऑडिट में सामने आने वाली कमियों पर कार्रवाई और उनकी निगरानी से कैटरिंग सेवाओं की जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इस व्यवस्था का असर इस बात पर निर्भर करेगा कि निरीक्षण कितनी प्रभावी तरीके से किए जाते हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कितनी तेजी से कार्रवाई होती है।Train

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterTrain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *