Bollywood: उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ से की मुलाकात, हालचाल जाना

Bollywood: मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की। हालांकि, अभिनेता को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना पश्चिमी उपनगर में जुहू पुलिस थानक्षेत्र में पुष्पा पार्क के पास हुई। उन्होंने कहा कि घटना की वजहों का पता लगाया जा रहा है।Bollywood:

उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोलीबारी की घटना के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की और उनका हाल-चाल पूछा।अधिकारी ने कहा, ‘‘गोलीबारी की घटना में श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।’Bollywood:

Read Also- MP : ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, CSP हटाए गए, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

’प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिनेता और उनके एक दोस्त पर गोली चलाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता की कार पर गोलीबारी करता दिखाई दे रहा है।’Bollywood:

Read Also-Internet बच्चों का भी मौलिक अधिकार…उम्र के आधार पर पूरी रोक के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट

अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।उन्होंने बताया कि सुराग जुटाने के लिए विशेष टीमें इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर रही हैं।Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *