राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट धांधली के लगाए बड़े आरोप, बीजेपी केंद्र सरकार ने किया पलटवार

Rahul Gandhi: लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वोटर लिस्ट में हेरफेर और वोटचोरी का सनसनीखेज आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कर्नाटक के महादेवपुरा और बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि वोटर लिस्ट में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा गया, जिससे बीजेपी को फायदा पहुंचाया गया। राहुल गांधी ने कहा, “हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि देश में एक बड़ा आपराधिक घोटाला हो रहा है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। महाराष्ट्र में 5 महीनों में 40 लाख रहस्यमयी वोटर जोड़े गए।”Rahul Gandhi:

Read also-KBC: कौन बनेगा करोड़पति जल्द होगा टेलीकास्ट, अमिताभ बच्चन ने शुरु की शूंटिग

राहुल गांधी के प्रेजेंटेशन की स्लाइड्स,के जरिये वोटर लिस्ट की गड़बड़ियां दिखाई है।राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि एक ही पते पर 46 से 80 वोटर दर्ज हैं, और कई जगह मकान नंबर ‘0’ पर हजारों वोटरों के नाम हैं। राहुल गांधी ने कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि इस सीट पर बीजेपी ने 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की, लेकिन उनकी जांच में पाया गया कि 1 लाख से अधिक वोटर या तो डुप्लीकेट हैं या उनके पते गलत हैं।Rahul Gandhi:

Read also- Uttarkashi: धराली गांव में सेना को मिली बड़ी सफलता, 70 लोगों को किया रेस्कयू

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग डिजिटल वोटर लिस्ट और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं करा रहा, जिससे गड़बड़ी को छिपाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि अब गेंद चुनाव आयोग के पाले में है,अगर चुनाव आयोग पारदर्शिता नहीं दिखाता, तो वह इस अपराध में सीधे तौर पर भागीदार है। वही बीजेपी और सरकार ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए इसे लोकतंत्र को बदनाम करने की साजिश बताया है।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा,राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं।”Rahul Gandhi:

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी के आरोपो को “अलोकतांत्रिक” करार दिया। बहरहाल SIR पर विपक्ष के विरोध के बीच राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपो से ये विवाद और गहराता जा रहा है। राहुल गांधी ने जहां चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं, वहीं चुनाव आयोग और बीजेपी इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं।Rahul Gandhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *