OM BIRLA: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि दुर्गाष्टमी शक्ति, सृजन और मातृशक्ति के सम्मान का पर्व है। माँ स्वस्थ और सशक्त होगी, तभी आने वाली पीढ़ियाँ स्वस्थ होंगी और समर्थ राष्ट्र का निर्माण होगा। बिरला दुर्गाष्टमी के अवसर पर अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के ट्रैफिक गार्डन परिसर सुपोषित माँ अभियान के तहत एयू बैंक फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में गर्भवती माताओं को संबोधित कर रहे थे। OM BIRLA
बिरला ने कहा कि छह वर्ष पूर्व माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की चिंता से प्रारंभ हुए इस अभियान से अब तक 30 हजार से अधिक महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं। अभियान के तहत गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जाँच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। OM BIRLA
ओम बिरला ने कहा कि दुर्गाष्टमी पर हम कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजते हैं। हमारा संकल्प है कि हर बेटी को जन्म से ही सम्मान, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए जनसहयोग से आर्थिक संबल प्रदान करने के प्रयास भी किए जाएंगे।OM BIRLA
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
