PM Modi: PM मोदी का कल 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी और ओडिशा जाने का कार्यक्रम

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरे में पीएम वाराणसी में एयर शो समेत महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इसके बाद ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंचेंगे। पीएम मोदी कल अप और उड़ीसा का दौरा करेंगे पीएम मोदी पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे और उसके बाद उड़ीसा के दौरे पर जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह करीब 11 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन करेंगे।  यह इकाई महिलाओं के नेतृत्व वाली परियोजना है, जो क्षेत्र में रोजगार सृजन करेगी और वाराणसी के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ेगी। इससे उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूती मिलने की उम्मीद है। PM Modi

Read Also: Jordan Church Attack: जॉर्डन में चर्च पर आतंकवादी हमले की भारत ने की पुरजोर निंदा

इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के “एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026” के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर “विंग्स ओवर गंगा” थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें तेजस, एलसीएच प्रचंड, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय नौसेना और थलसेना के विमान भी हिस्सा लेंगे। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम भी अपने करतब दिखाएंगी। PM Modi

वाराणसी के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगे। शाम करीब 4:45 बजे वे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित भी करेंगे।

Read Also: Tiger Shroff पर हमले की साजिश में इंदौर कनेक्शन, सोनीपत का इंजीनियर हिरासत में

यह डेटा सेंटर अपटाइम इंस्टीट्यूट के टियर-IV स्टैंडर्ड से सर्टिफाइड है, जो दुनिया के सबसे सुरक्षित और मजबूत डेटा सेंटर्स में शामिल है। इससे देश के वित्तीय तंत्र को और अधिक सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार बनाने में मदद मिलेगी। PM Modi

बहरहाल प्रधानमंत्री का दो राज्यो का यह दौरा औद्योगिक विकास, रक्षा शक्ति के प्रदर्शन और डिजिटल वित्तीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। PM Modi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *