Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की विवादित टिप्पणी के खिलाफ आज बीजेपी देश भर में करेंगी प्रदर्शन…

Delhi:

News Desk: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई “अशोभनीय और आपत्तिजनक” टिप्पणियों के विरोध में बीजेपी ने 26 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है…. Delhi: 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: मल्लिकार्जुन खरगे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करके मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं।

Read Also: Sports News: आईओए अध्यक्ष पी.टी. ऊषा ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

रविवार को दिल्ली में बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में एक श्रोता ने टिप्पणी की कि “मोदी नहीं जाएंगे”, जिसके जवाब में खरगे ने “मोदी का बाप भी जाएगा” कहकर विवाद खड़ा कर दिया।Delhi News

Read Also: Bollywood: मशहूर सिंगर Shilpa Rao का लाइव शो के बीच माइक हुआ बंद! सिंगर ने इमोशनल पोस्ट किया शेयर

बीजेपी ने एक बयान में कहा, “पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के बारे में की गई अपमानजनक, अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में बीजेपी आज देश भर के सभी राज्य मुख्यालयों में जोरदार प्रदर्शन करेगी।Delhi News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर हुए विवाद पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा बीजेपी रोज नई साजिशें रचती है; उसके कार्यकर्ता ने हमारी पार्टी के प्रमुख का अपमान किया, इस तरह की हरकतें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जानबूझकर करवाई जाती हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *