CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA 30 अक्टूबर को ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित करेगा। दूसरे स्थानों पर अनुमति नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर होगा।
News Desk : कांग्रेस ने बुधवार को बताया कि विपक्षी गठबंधन INDIA 30 अक्टूबर 2026 को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम करेगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली के 10, राजाजी मार्ग स्थित मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। कांग्रेस का कहना है कि अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।CEC
Read Also: Manu Smriti पर रामदेव का बड़ा बयान, बोले- जहां भेद वहां वेद नहीं, सनातन में सब बराबर

Read Also: Gujarat Visit: गुजरात दौरे पर CM नायब सैनी, हरियाणा में निवेश की बरसात
इससे पहले कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने और प्रस्तावित कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा था कि विपक्ष अपना अभियान जारी रखेगा। INDIA गठबंधन ने कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने की भी योजना बनाई है। ऐसे में 30 अक्टूबर का कार्यक्रम चुनाव प्रक्रिया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लेकर विपक्ष के अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।CEC
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

