Delhi: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लालू प्रसाद यादव का हालचाल जाना है और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली है। लालू यादव दिल्ली में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए आए हुए हैं और उनका इलाज एम्स में चल रहा है। परिवार के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।Delhi:
Read Also- Crime News: कर्ज में डूबे शेफ ने पत्नी व बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर रेलवे ट्रैक पर कूदकर दी जान
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने पुराने दिनों की यादें ताजा की है। लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सोनिया गांधी जी ने आवास पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और पुराने दिनों की यादें ताजा हुईं। लालू यादव ने यूपीए सरकार के दौरान युवाओं, किसानों, जवानों और आम आदमी के लिए लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही मनरेगा, शिक्षा का अधिकार (RTE) और सूचना का अधिकार (RTI) जैसे कानूनों से देशवासियों के सशक्तिकरण की बात भी कही।Delhi:
Read Also- Panchkula में जनप्रतिनिधि सम्मेलन: हरियाणा की प्रगति और खुशहाली हमारी साझा मंजिल-CM सैनी
लालू यादव ने यह भी याद दिलाया कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने बिहार के विकास के लिए एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराई थी।Delhi:
बहरहाल यह मुलाकात खुद लालू यादव की पहल पर हुई है।जानकारी के मुताबिक लालू यादव खुद सोनिया गांधी से मुलाकात करना चाहते थे यह जानकारी मिलने के बाद सोनिया गांधी लालू यादव से दिल्ली आवास पर मिलने पहुंची। Delhi:
