Lucknow में 6 दिसंबर को बसपा की महारैली, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा टारगेट

Lucknow

Lucknow : विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। मायावती की अध्यक्षता में हुई बैठक में 6 दिसंबर को लखनऊ में आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर महारैली आयोजित करने का फैसला लिया गया।

News Desk : बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मायावती की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, भाईचारा समितियों के प्रमुखों और सभी 75 जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। बैठक में संगठन की स्थिति, बूथ स्तर पर सक्रियता और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। इसी दौरान 6 दिसंबर 2026 को लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर महारैली आयोजित करने का फैसला लिया गया। रैली आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर आयोजित की जाएगी।Lucknow

Read Also: CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, राहुल उस रॉकेट पटाखे की तरह, जिसे कांग्रेस बार-बार लॉन्च करने की कोशिश करती

बैठक में मायावती ने पदाधिकारियों को महारैली को बड़े स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाया जाए और अब तक के रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखा जाए। मायावती ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील करते हुए कहा कि 6 दिसंबर को केवल रैली स्थल ही नहीं, बल्कि पूरा लखनऊ भीड़ से भर जाएगा। पार्टी ने इस आयोजन के जरिए अपनी संगठनात्मक ताकत दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लखनऊ पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।Lucknow

Read Also: Diwali 2026: 8 नवंबर को मनाई जाएगी छोटी और बड़ी दिवाली, जानें क्यों बना तारीख को लेकर असमंजस

मायावती ने बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर की तैयारियों पर भी फोकस किया। उन्होंने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय करने के साथ सर्वसमाज के लोगों को बसपा से जोड़ने पर जोर दिया। खास तौर पर गरीब और कमजोर वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके अलावा संभावित विधानसभा उम्मीदवारों को लेकर भी जिला अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों से फीडबैक लिया गया। पार्टी की चुनावी रणनीति, भाईचारा समितियों की भूमिका और स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई। 6 दिसंबर की महारैली को बसपा आगामी चुनाव से पहले अपने संगठन और जनाधार का बड़ा प्रदर्शन बनाने की तैयारी में है।Lucknow

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *