Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत के ढहने की घटना की जांच के आदेश दिए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए….
मुख्यमंत्री ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इस घटना के संबंध में संबंधित जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया।
Read Also: Jantar Mantar Protest: CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ, क्या है पूरा मामला?
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए और प्रभावित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा, “जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”पुलिस के अनुसार ये इमारत सुबह करीब 9.50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास ‘गली सितारा’ में ढह गई।
Read Also: Haryana: CM सैनी ने शहीद स्मारक उद्घाटन समारोह में शिरकत कर हरियाणा वासियों का अभिनंदन किया
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम ने मलबे से दो शव निकाले, जबकि दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने चार घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था।पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। साथ ही, मलबे के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका है।
एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि इस इमारत में निर्माण कार्य करीब 15 दिन पहले ही रोक दिया गया था।अधिकारी के मुताबिक, जब यह इमारत ढही, तब मजदूर छत के नीचे लगे सपोर्ट सिस्टम को हटा रहे थे।
