OTT : भुवन बाम के पॉपुलर शो ‘ढिंढोरा’ का दूसरा सीजन 20 नवंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। 8 एपिसोड की इस सीरीज में टिटू मामा समेत कई पुराने किरदार एक बार फिर दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।
Entertainment Desk : भुवन बाम की लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज ‘ढिंढोरा’ करीब पांच साल बाद नए सीजन के साथ वापसी करने जा रही है। मेकर्स ने ‘ढिंढोरा 2’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 20 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। पहले सीजन की तरह इस बार भी भुवन बाम कई अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे। टिटू मामा, बबलू जी, जानकी, समीर और बंचो जैसे पसंदीदा किरदारों की वापसी सीजन 2 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। नए सीजन में कुल आठ एपिसोड होंगे।OTT
Read Also: चावड़ी बाजार इमारत हादसे के बाद एक्शन में CM रेखा, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश
‘ढिंढोरा’ के पहले सीजन ने भुवन बाम को डिजिटल कॉमेडी से आगे एक कहानीकार और अभिनेता के तौर पर भी पहचान दिलाई थी। अब दूसरे सीजन की कहानी को पहले से बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी है। इस बार कहानी टिटू मामा के अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश के इर्द-गिर्द आगे बढ़ेगी। इस कोशिश के दौरान उनके सामने आने वाली परिस्थितियां कहानी में कॉमेडी और नए ट्विस्ट लेकर आएंगी। सीरीज का निर्देशन भुवन बाम और रोहित राज ने किया है।OTT
Read Also: Haryana: CM सैनी ने शहीद स्मारक उद्घाटन समारोह में शिरकत कर हरियाणा वासियों का अभिनंदन किया
दूसरे सीजन को लेकर भुवन बाम ने कहा कि ‘ढिंढोरा’ हमेशा से ऐसी दुनिया रही है जो मजेदार होने के साथ आम लोगों से भी जुड़ती है। उनके मुताबिक, नया सीजन उसी ह्यूमर और भावनात्मक जुड़ाव को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाएगा। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से शो को पहले के मुकाबले बड़ा दर्शक वर्ग मिलने की उम्मीद है। करीब पांच साल के इंतजार के बाद टिटू मामा और बाकी किरदारों की वापसी अब 20 नवंबर से दर्शकों के सामने होगी।OTT
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

