Amazon और Zomato करेंगे ऑक्सीजन की डिलीवरी, कोरोना संक्रमण के चलते लिया फैसला

गुरुग्राम: देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों को ज्यादातर ऑक्सीजन की कमी आ रही है। ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना संक्रमित दम तोड़ रहे हैं।

ऐसे में अब गुरुग्राम प्रशासन ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के लिए बड़ा फैसला किया है। गुरुग्राम में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों को वक़्त पर ऑक्सीजन मुहैया कराई जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने अमेजन और जोमैटो जैसी कंपनियों को भी लगाने का फैसला लिया है।

गुरुग्राम जिला प्रशासन होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों के घर समय पर ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए अमेजन, जोमैटो, डेल्हिवरी जैसी प्रोफेशनल डिलीवरी एजेंसियों के साथ NGO का भी सहयोग लेगा।

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। डीएम ने वक़्त पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए एक टीम भी गठित की है। इस टीम की बागडौर IAS अधिकारी राजनारायण कौशिक को सौंपी गई है।

टीम में MCG के एडिशनल कमिश्नर एचसीएस सुरेंदर सिंह के साथ ही रेड क्रॉस गुरुग्राम के सेक्रेटरी को भी जगह दी गई है। यह टीम होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों तक वक़्त पर ऑक्सीजन की डिलीवरी सुनिश्चित करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *