Delhi: देशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपावली के दिन धन, वैभव और सुख-समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। मान्यता के अनुसार दीपावली के दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने आती हैं और जिस घर में स्वच्छता, प्रकाश और भक्तिभाव रहता है….
दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता के अनुसार इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस आर्टिकल के दवारा हम आपको लक्ष्मी-गणेश की पूजा कैसे करें, पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी- गणेश का पूजन करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। यहां जानिए दिवाली पूजा के लिए सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त …..
Read Also: Bihar : 2 दिन कटोरा लेकर बैठीं महिला अधिकारी तो जागा प्रशासन, जारी हुई 8 महीने की बकाया सैलरी
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2026
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट पर आरंभ होगा और समाप्त शाम 7 बजकर 50 मिनट पर होगा।
आपको बता दें कि दिवाली के दिन ही घर के मुख्य दरवाजे पर मां लक्ष्मी के पैरों के निशान भी बनाए जाते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। पूजन करते समय भगवान गणेश, कलश, नवग्रह और भगवान कुबेर की पूजा करें. इसके बाद मां लक्ष्मी की विधि से पूजा करें
दिवाली पर फूल बाजारों में बढ़ी भीड़
दिवाली के त्योहार को लेकर देशभर के फूल बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। प्रयागराज के पुराने फूल बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
बाजार में दुकानदारों और सड़क किनारे फूल बेचने वालों ने ताजे फूलों का स्टॉक रखा है। लोग अपने घरों को सजाने के लिए तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल खरीद रहे हैं।
Read Also: Bihar : 2 दिन कटोरा लेकर बैठीं महिला अधिकारी तो जागा प्रशासन, जारी हुई 8 महीने की बकाया सैलरी
दिवाली के जश्न के बीच नौशेरा में एलओसी पर सेना ने बढ़ाई निगरानी
देश भर में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में, नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने सुरक्षा बढ़ा दी है और वे पूरी तरह सतर्क हैं। खुफिया जानकारी मिली है कि त्योहारों के दौरान आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं और शांति भंग करने का प्रयास कर सकते हैं।Delhi
