किसान नेता शांतिपूर्ण विरोध कर सकते हैं, कानून व्यवस्था खराब करने पर सख्ती से निपटेंगे- CM मनोहर लाल

Modi Cabinet 3.0

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पौधारोपण करके कार्यक्रम की शुरुआत की उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पर जब उनसे पूछा गया कि आपका कार्यक्रम जल्दी कर दिया गया तो उन्होंने कहा कि ये प्रशासन का काम है और प्रशासन का फैसला सर्वोपरि है। वहीं टोहाना में किसान नेताओं की गिरफ्तारी के आह्वान पर सीएम ने कहा कि वो शांतिपूर्ण विरोध कर सकते हैं और अगर कानून व्यवस्था खराब करते हैं तो फिर सख्ती से निपटेंगे।

वहीं बढ़ती बीमारी ब्लैक फंगस को लेकर सीएम ने कहा कि जिस गति से ये बीमारी बढ़ रही थी अब ये कन्ट्रोल में है, राज्‍य में जो दवाइयों का संकट था वो भी अब कम हो गया है और 8 हज़ार के करीब इंजेक्शन मिल गए हैं और आगे भी ज़्यादा संख्या में मिलते रहेंगे।

पिछले दिनों कुलदीप शर्मा ने सीएम मनोहर लाल पर निशाना साधा था कि वो प्रधानमंत्री से मुलाक़ात करके उनकी आंखों पर चश्मा लगाकर जीवनदान ले आए हैं इस पर सीएम मनोहर लाल ने सीधा जवाब देते हुए कहा कि कोई भी आ जाए तो प्रधानमंत्री की योग्यता पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगा सकते। उनकी योग्यता को कम ना समझा जाए वो दूर दृष्टि वाले व्यक्ति हैं हर चीज़ का मूल्यांकन वो अच्छे तरीके से करते हैं। हर समस्या को वो हल करते हैं और समाज का भला करने के लिए वो काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *