गुजरात में कार-ट्रक की टक्कर में 10 की मौत

सेना के जवानों को ले जा रही बस के साथ हुए हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है | Total tv, News hindi, Latest news in hindi, News Today,

गुजरात के आणंद जिले के इंद्रराज गांव के पास बुधवार सुबह दूसरी साइड से आ रहे एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना आणंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतामन से जोड़ने वाले स्‍टेट हाइवे पर हुई।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “जिस कार में एक बच्चे सहित 10 लोग यात्रा कर रहे थे, उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि कार वतामन की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक उल्‍टी साइड से आ रहा था।

अधिकारी ने कहा कि कार से शवों को निकालने और मृतकों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *