देश की राजधानी में भी भूकंप के झटके, रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1

नार्थ ईस्‍ट राज्‍यों के बाद अब देश की राजधानी में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार को दोपहर के आसपास दिल्ली में भूकंप आया। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 मापी गई जो एक कम तीव्रता का भूकंप था।

जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली में आए भूकंप का केंद्र पंजाबी बाग था और भूकंप 7 किलोमीटर की गहराई में आया था।

फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली में भूकंप के कारण किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *