रेवाड़ी के गोकुलपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया पंचायत चुनाव के बाहिष्‍कार का फैसला

रेवाड़ी के गोकुलपुर गांव में ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का बाहिष्‍कार करने का फैसला किया है। कारण है गांव में तालाब का गन्दा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले सात सालों से गन्दा पानी गांव की मुख्‍य सड़क पर जमा हो गया जिसकी वजह से गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव के लोगों ने बताया कि तालाब की शिकायत सरपंच और तीन बार सी एम विंडो को भी दी गई थी लेकिन फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद गांव के लोगों ने परेशान होकर पंचायत चुनाव को बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

पहले पंचायत अधिकारी ने मामले पर बात करने से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में जल्द समस्या का समाधान करने का आश्‍वासन दिया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *