Delhi-NCR में रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त-‘निर्भया केस से तुलना करने से …’

Delhi

Delhi- कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप समेत दिल्ली-NCR में हाल की यौन हिंसा की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया, कहा- सार्वजनिक जगहों को हाई रिस्क जोन नहीं बनने दिया जा सकता

News Desk : दिल्ली-NCR में महिलाओं और नाबालिगों से जुड़ी हाल की यौन हिंसा की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्वतः संज्ञान लिया। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप सहित दूसरे मामलों का संज्ञान लेते हुए इन घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इन घटनाओं को 2012 के निर्भया कांड से जोड़कर देखने से खुद को रोकना मुश्किल है। अदालत ने सवाल उठाया कि उस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में कितना सुधार हुआ है।Delhi

Read Also- UP: नौकरी की क्या जरूरत है, ई-रिक्शा चलाइए… यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान

सार्वजनिक जगहों की सुरक्षा पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पार्क, सड़क, बस, मेट्रो स्टेशन, सबवे और दूसरे सार्वजनिक स्थान लोगों के लिए जोखिम वाले क्षेत्र नहीं बन सकते। अदालत ने रोशनी की कमी, निगरानी की कमजोर व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस गश्त नहीं होने जैसी प्रशासनिक कमियों पर सवाल उठाए। कोर्ट के मुताबिक, हिंसा के डर से मुक्त होकर सम्मान के साथ जीवन जीना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित प्रशासन की जिम्मेदारी है।Delhi

सिर्फ संवेदना नहीं, जवाबदेही भी तय हो
सुप्रीम कोर्ट ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से घटनाओं पर चिंता जताने को पर्याप्त नहीं माना। अदालत ने कहा कि सिर्फ एकजुटता या चिंता व्यक्त करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके बजाय ऐसी व्यवस्था जरूरी है जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और सुरक्षा व्यवस्था को मापने योग्य तरीके से बेहतर किया जाए। कोर्ट ने कानून-व्यवस्था और अपराध रोकने वाली एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।Delhi

Read Also- Education : ‘नंबर कम आए तो क्या होगा’… पढ़ाई का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है बड़ा संकट, गाजियाबाद की घटना ने फिर उठाया सवाल

क्या है आस्था कुंज पार्क का मामला?
मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क का है। 21 सितंबर को 17 वर्षीय लड़की अपने दोस्त के साथ पार्क गई थी। आरोप है कि तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को रोका और लड़की को उसके दोस्त से अलग कर दिया। इसके बाद लड़की के साथ कथित गैंगरेप किया गया। दिल्ली पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इसी घटना के साथ दिल्ली-NCR में सामने आए अन्य यौन अपराधों का भी संज्ञान लिया है। इनमें नाबालिग से जुड़ा एक मामला और बस में नाबालिग के साथ यौन हिंसा का मामला भी शामिल है। अदालत का स्वतः संज्ञान अब इस व्यापक सवाल पर केंद्रित है कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं।Delhi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *