भारत में जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वाली वैक्सीन को मिली मंजूरी

नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इससे संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश के समग्र प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। मांडविया ने ट्वीट किया, भारत ने टीके की अपनी डलिया को और बड़ा किया।

भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली। अब भारत के पास आपात इस्तेमाल के लिए पांच टीके हैं, इससे संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश के समग्र प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

इससे पहले ग्लोबल हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा था कि उसने भारत में अपनी एक डोज वाली कोविड 19 वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के लिए के लिए आवेदन किया है।

कंपनी ने कहा था कि वह भारत में अपनी एक डोज वाली COVID-19 वैक्सीन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि 5 अगस्त, 2021 को जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड ने भारत सरकार को अपनी एक डोज वाली COVID-19 वैक्सीन के EUA के लिए आवेदन दिया था।

भारत में जिन पांच टीकों को आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली है, वे हैं-सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, रूस की स्पूतनिक वी और मॉडर्ना की टीका व जॉनसन एंड जॉनसन का टीका।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *