कोविड के बाद के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण लोगों के बीच नहीं जा पा रहा था- अशोक गहलोत

एंजियोप्लास्टी के एक दिन बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि वह पिछले कई दिनों से लोगों के बीच नहीं जा पा रहे थे क्योंकि वह कोविड के बाद के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से पीड़ित थे।

70 साल के कांग्रेस नेता और राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत को अप्रैल महीने में कोरोना हुआ था और मई में ठीक होने के बाद, उन्हें कोविड के बाद की कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

Read Also सिरसा मेजर नहर में दरार, 100 एकड़ फसल हुई जलमग्न

गहलोत ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि वह बीमारी से उबरने के बाद दिन–रात काम कर रहे हैं और उन्हें उचित आराम नहीं मिल रहा है।

उन्होंने बयान में कहा कि “डॉक्टरों की सलाह के अनुसार मैं ठीक से आराम नहीं कर सका। इसके कारण, मुझे इतने लंबे समय से पोस्ट–कोविड समस्या हो रही है। यही कारण है कि पिछले कई दिनों में, मैं राज्य के लोगों के बीच नहीं जा सका।”

गहलोत पर कुछ समय से विपक्ष द्वारा लोगों से मिलने के लिए अपना आवास नहीं छोड़ने के लिए निशाना साधा गया था।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्हें पहले हार्ट संबंधी कोई समस्या नहीं थी, और डॉक्टरों के अनुसार, यह कोविड के बाद का प्रभाव है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए सभी का धन्यवाद भी किया।

डॉक्टरों का कहना है कि कोविड का लोगों पर अलग–अलग प्रभाव पड़ता है। यह हार्ट, ब्रेन, किडनी, लीवर जैसे अंगों को प्रभावित करता है। इससे ठीक होने के बाद भी, सिरदर्द, थकावट और सांस फूलने जैसी समस्याएं बनी रहती हैं और इसलिए कोविड और पोस्ट–कोविद दोनों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *