मरीजों को बड़ी राहत, जरूरी दवाइयों के दाम होंगे कम

नई दिल्ली: केंद्र सरकार मरीजों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। दरअसल, सरकार व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली कुछ आवश्यक दवाओं की कीमतों में कमी लाने की कर रही है।

सूत्रों ने कहा कि सरकार ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में संशोधन किया है और प्रस्तावित मूल्य सीमा के लिए सूची के तहत 39 नए नाम जोड़े गए हैं।

जिन दवाइयों के नाम सूची में जोड़े गए हैं उनमें कुछ एंटीवायरल के अलावा कैंसर, मधुमेह, टीवी और एचआईवी से लड़ने वाली दवाएं शामिल हैं।

सरकार ने मौजूदा सूची से 16 दवाओं को हटा दिया है। अब इस लिस्ट में 399 आवश्यक दवाएं शामिल हैं, जिनके दाम सरकार के द्वारा घटाए गए हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के तहत विशेषज्ञ समिति द्वारा तैयार की गई संशोधित सूची गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को सौंपी गई।

एक बार जब स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सूची को जारी किया जाता है, तो इसका मूल्यांकन दवाओं और स्वास्थ्य उत्पादों की स्थायी समिति द्वारा किया जाएगा।

इसमें यह देखा जाता है कि किन दवाओं की कीमत को कम करने की अधिक आवश्यकता है। तिम मूल्य निर्धारण नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल की अध्यक्षता में SCAMHP की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *