पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल, आम जनता परेशान

यमुनानगर(राहुल सहजवानी): आज हरियाणा भर के पेट्रोल-डीजल डीलर एसोसिएशन कमीशन बढ़ाने और कई मांगो को लेकर  हड़ताल पर हैं, सभी पेट्रोल पंप पर हड़ताल के पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं।सुबह 6 बजे से ही ये हड़ताल शुरू हो गई थी, पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल डलवाने जा रहे लोगों को इस हड़ताल के चलते परेशानी हो रही है और यमुनानगर में इस हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है।

यमुनानगर में ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया की 2017 से एसोसिएशन कमीशन बढ़ाने की मांग करती आ रही है, लेकिन उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के रेट घटने से पेट्रोल पंप मालिकों को नुकसान हो रहा है, उन्होंने ये भी कहा कि हमारा कमीशन प्रति लीटर पर मिलता है, पेट्रोल व डीजल जितना सस्ता होगा सेल उतनी बढ़ेगी, इससे उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा और पेट्रोल पंप मालिक भी लाभ में रहेंगे।

Also Read कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस विधायक ने की कड़ी निंदा

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह हड़ताल आज सुबह से शुरू हुई है और अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान एंबुलेंस एवं अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई करने वालों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। पदाधिकारियों का कहना है कि विदेशों से आ रहे बायो डीजल के नाम पर नकली डीजल की बिक्री पर रोक लगाई जाए।

राज्य में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम करके पंजाब, हिमाचल, दिल्ली के घटे हुए वैट के बराबर कर दिया जाए। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती की वजह से हुए नुकसान की भरपाई भी की जाए।

बता दें, केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी पर 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया था, लेकिन पेट्रोल पंप पर तेल का फुल स्टॉक होने की वजह से हर पेट्रोल पंप संचालक को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है और वहीं, डीलर्स ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *