फिर बिगड़ी राजधानी की हवा, कई इलाकों में AQI 300 के पार

नई दिल्ली(अजीत सिंह): लगता है राजधानी दिल्ली और प्रदूषण का पुराना रिश्ता है, क्योंकि तमाम पाबंदियों के बावजूद दिल्ली का  AQI लेवल कम होने का नाम नहीं ले रहा है, आज भी दिल्ली के कई इलाकों में AQI  300 के पार दर्ज किया गया ।
दिल्ली की आबोहवा लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है, हवा की गुणवत्ता और आसमान में अंधेरा छाए रहने की वजह से स्कूल बंद है, वहीं स्कूली बच्चों के भविष्य को लेकर उनके पेरेंट्स चिंतित हैं , वहीं शिक्षा विभाग ने दिल्ली सरकार को प्रस्ताव भेजा है जिसमें स्कूल खोलने के लिए आग्रह किया गया है।

READ ALSO 15 दिसंबर तक गाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह से हो जाएगा खाली

दिल्ली में स्कूल खोलने पर विचार किया जा रहा है लेकिन दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स इस बात की इजाजत नहीं दे रहा है.. दिल्ली के ऐसे कई इलाके, जहांAQI लेवल 300 के पार दर्ज हुआ, राजधानी के IGI AIRPORT का AQI  307, पंजाबी बाग का AQI लेवल 383 और नेहरू नगर का 407 दर्ज किया गया,  ऐसे बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा रहा है ।
 जहां एक तरफ दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री द्वारा प्रदूषण को लेकर बैठक की जा रही हैं वही बच्चों के स्कूल खोले जाने को लेकर भी पॉलिसी बनाने पर विचार किया जा रहा है वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से कहा गया है कि 20 दिसंबर से इंस्टिट्यट,स्कूल ,कॉलेज और कोचिंग खोले जाएं, बहरहाल अब देखना होगा कि बढ़ते प्रदूषण के बीच एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती के साथ स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था वही अब शिक्षा विभाग स्कूलों को खोलने के लिए दिल्ली सरकार से आग्रह कर रहा है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *