Parliament Winter Session: लखीमपुर खीरी मामले पर संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, ठप्प रहा कामकाज

नई दिल्ली(प्रदीप कुमार): संसद में आज भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। लखीमपुर हिंसा पर SIT रिपोर्ट के बाद राज्यमंत्री टेनी के इस्तीफे की मांग पर अड़े विपक्ष ने दोनों सदनों में हंगामा किया, इधर राज्यसभा में निलंबित सांसदों का मुद्दा भी छाया रहा। विपक्ष के भारी हंगामे के बाद संसद के दोनों सदनों को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

इस दौरान राज्यसभा में सभापति एम वेंकैया नायडू ने सरकार और विपक्ष से सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर आम सहमति बनाने का आग्रह किया। विपक्षी दल लखीमपुर खीरी हिंसा और मिश्रा को हटाने पर चर्चा की मांग कर रहे हैं क्योंकि SIT जांचकर्ताओं ने कहा कि उनके बेटे आशीष मिश्रा और अन्य ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत गाड़ी से किसानों को कुचला है।

लोकसभा में लखीमपुर हिंसा पर राज्यमंत्री ट्रेनी के इस्तीफे की मांग करते हुए विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी की इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष का हंगामा जारी रहा। हंगामे और शोरगुल के बीच सेरोगेसी अमेंडमेंट बिल पारित हो गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इधर राज्‍यसभा में कार्रवाही शुरू होते ही लखीमपुर खीरी मामले और राज्यसभा में निलंबित सांसदों के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, ‘हम लखीमपुर खीरी केस को लेकर चर्चा चाहते हैं। आरोपी मंत्री टेनी को तुरंत पद से हटाया।

राज्‍यसभा में चेयरमैन वेंकैया नायडू ने संसद की कार्यवाही में हंगामे को लेकर चिंता ज़ाहिर की है। सभापति वेंकैया नायडू ने सदन में विपक्ष के हंगामे पर कहा कि, ‘आज मैंने सदन के नेता और विपक्ष के कुछ वरिष्ठ सदस्यों के साथ बात की।मैं आप में से हर एक से अपील करना चाहता हूं, कृपया यह देखने के लिए कुछ आम सहमति बनाएं कि सदन में सामान्य रूप से काम चले. मैं सोमवार तक के लिए सदन को स्‍थगित कर रहा हूं’।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *