पूर्व CM स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती आज, CM योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि

#HemvatiNandanBahuguna, #Jayanthi, #CMYogi, #FloralTribute, #Uttarakhand, #Leadership, #Legacy, #RememberingLeaders, #IndianPolitics, #Inspiration,

Hemvati Nandan Bahuguna: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा आजादी की लड़ाई के महान सेनानी थे और उन्होंने प्रदेश और देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया.Hemvati Nandan Bahuguna

Read also- गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाला चमत्कारी देसी नुस्खे, रोज सेवन करने से पाए अनोखे फायदे

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बहुगुणा एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें ब्रिटिश सरकार की यातना भी सहनी पड़ी थी।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहुगुणा ने प्रदेश सरकार में मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने अनेक मंत्रालयों में नेतृत्‍व क्षमता का परिचय देकर प्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान दिया।उन्होंने कहा कि बहुगुणा स्कूली शिक्षा गांव में ही हासिल करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज आए और वहीं आजादी के आंदोलन से जुड़ गए।

Read also- दिल्ली JNU छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, 28 अप्रैल को होंगे नतीजे घोषित

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के विकास के लिए उन्होंने जो अमूल्य योगदान दिया है, उनकी स्मृतियों को ये सरकार आगे बढ़ा रही
है।इस मौके पर पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉक्टर अम्मार रिजवी और पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी समेत कई खास मेहमान मौजूद थे। हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म 25 अप्रैल 1919 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। उनका निधन 17 मार्च 1989 को अमेरिका में हुआ था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *