नहीं रहे महाभारत के ‘भीम’

बॉलीवुड के बाद टीवी जगत से बुरी खबर सामने आई है। बीआर चोपड़ा के फेमस सीरियल महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। 74 वर्षीय प्रवीण लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। महाभारत में भीम के किरदार में पंजाब के प्रवीण को लोगों ने खूब पसंद किया गया था।

Mahabharat fame actor Praveen Kumar Sobti passes away at 74 | 'महाभारत' के  'भीम' का निधन, 74 साल की उम्र में प्रवीण कुमार ने ली अंतिम सांस | Hindi  News, टीवी

अपनी कद काठी की वजह से प्रवीण कुमार सोबती लोगों के बीच मशहूर थे और महाभारत के लिए भीम के रोल में उन्होंने इस कदर जान फूंकी थी कि लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। बताया जा रहा है कि निधन से पहले प्रवीण कुमार सोबती आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे और लंबे समय से वह बीमार भी चल रहे थे।

मिलिए साढ़े 6 फुट लंबे महाभारत के भीम से, BSF की नौकरी छोड़ एक्टर को कुछ  ऐसे मिला था यादगार रोल | Meet Mahabharat Bheem aka Praveen Kumar Sobti KPG

टीवी के साथ खेल जगत में भी प्रवीण ने परचम लहराया था। एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे और एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य जीत चुके थे। इतना ही नहीं एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल करके उन्होंने देश का मान भी बढ़ाया था, इतना ही नहीं साल 1967 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

महाभारत: भारत के लिए पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार ऐसे बने 'गदाधारी' भीम, Bsf  में थे कमांडेंट - Entertainment News: Amar Ujala

उनका जन्म 6 दिसंबर 1947 को पंजाब में हुआ था, प्रवीण गोला फेंक और चक्का फेंक यानी हैमर और डिस्क थ्रो में नंबर वन खिलाड़ी रह चुके हैं। खेल की बदौलत ही प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिल गई थी। फिल्म शहंशाह में मुख्तार सिंह का किरदार प्रवीण कुमार सोबती ने ही निभाया था। करिश्मा कुदरत का, युद्ध, जबरदस्त, सिंहासन, खुदगर्ज, लोहा, मोहब्बत के दुश्मन, इलाका और अन्य जैसी कई फिल्मों में वह नजर आए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *