Himachal Khalistan Flags: सिसोदिया का बीजेपी पर वार, तो कुमार विश्वास ने कही ये बात

मामलें को लेकर जहां दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला हैं, | Total tv news, news delhi, Aaj ki news, newslive,

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला विधानसभा भवन के गेट के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने की घटना पर अब राजनीतिक सियासत शुरु हो गई है। इस मामलें को लेकर जहां दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला हैं, तो वहीं कविराज और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

बीजेपी सरकार पूरी तरह हुई फेल- मनीष सिसोदिया

आपको बता दें कि, आज सुबह यानी रविवार की सुबह हिमाचल के धर्मशाला विधानसभा भवन के बाहर दिवारों और गेट पर खालिस्तानी झंडे लगे हुए दिखाई दिए। वहीं इस मामले को लेकर अब मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर ख़ालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधान सभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गयी।

कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर साधा निशाना

वहीं कुमार विश्वास ने बिना नाम लेते हुए केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश मेरी चेतावनी को याद रखे, मैने पंजाब के समय भी कहा था, उसकी अब इस दूसरे प्रदेश पर नज़र है। मैंने पहले भी चेताया था, फिर कह रहा हूँ। गौरतलब है कि, पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने खुले शब्दों में अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा था कि, ये एक अलग खालिस्तानी देश बनाना चाहता है। वहीं अब हिमाचल में खालिस्तानी झंडे की घटना के बाद अब कुमार ने बिना नाम लिए आप और केजरीवाल पर हमला बोला है।

पंजाब के पर्यटको की हरकत- पुलिस

आपको बता दें कि, हिमाचल में खालिस्तानी झंडे की घटना पर पुलिस का कहना है कि, यह घटना देर रात या फिर सुबह की है। वहीं कांगड़ा के एसपी कुशल शर्मा ने बताया कि, स्थानीय लोगों ने जैसे ही हमें इस बात सूचना दी वैसे ही मौके पर पहुंच कर हमने खालिस्तानी झंडों को विधानसभा गेट के हटा दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ये हरकत पंजाब के पर्यटकों की हो सकती है। हम आज ही इस सिलसिले में केस दर्ज करेंगे।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *