CM स्टालिन ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा पीएम मोदी ऐसे बोलते हैं जैसे वे विपक्ष में है

सत्तारूढ़ डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्ष की भाषा बोलने और कांग्रेस पार्टी को ऐसे निशाना बनाने पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे कि कांग्रेस केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी है और बीजेपी विपक्षी पार्टी।

स्पेन से यहां पहुंचने पर स्टालिन ने कहा कि उनकी विदेश यात्रा के दौरान कई कंपनियों ने 3,440 करोड़ रुपये की निवेश करने के लिए प्रतिबद्धताएं की हैं।

तमिलनाडु सीएम स्टालिन एम.के .स्टालिन ने कहा कि हमने स्पेन से भारी निवेश आकर्षित किया है। मैंने स्पेन में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में भाग लिया, वहां के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें समझाया कि तमिलनाडु निवेश के लिए कैसे अनुकूल है और उनसे हमारे राज्य में निवेश करने का अनुरोध किया। हमने स्पेन की विभिन्न कंपनियों के साथ 3,440 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

Read also – चाचा की ‘घड़ी’ भतीजे के हाथ में…कहां चूके चाचा ? जानें- शरद पवार के पास अब क्या है विकल्प?

मैंने इसे (पीएम मोदी का भाषण) देखा, मैंने इसे पढ़ा, मैंने इसका आनंद लिया, मैं इस पर हंसा। क्योंकि वे ऐसे बात कर रहे हैं जैसे बीजेपी विपक्षी पार्टी है और कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी है। मोदी जब से सत्ता में आए हैं तब से लगातार ऐसे बोल रहे हैं मानो ‘बीजेपी विपक्ष में है और कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी है। ये एक ऐसी पहेली है जिसे समझा नहीं जा सकता

आगे कहा कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में “बहुत बड़े” फैसले लेगी और अगले 1,000 वर्षों के भारत के लिए एक मजबूत नींव रखेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *