स्काउट्स ने विपत्ति के समय में लोगों की मदद करके ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के अपने स्लोगन को किया चरितार्थ- राज्यपाल

पुलिस और स्काउट्स कैडेट्स ही है, जोकि लोगों की हर संभव सहायता करते हैं | Total tv news, News hindi, Latest news hindi, Live news,

अनिल कुमार,(टोटल न्यूज,चंडीगढ़): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हिन्दुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति होने पर मैं हूं! कहने वाले एनसीसी, पुलिस और स्काउट्स कैडेट्स ही है, जोकि लोगों की हर संभव सहायता करते हैं। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू ने समारोह में बोलते हुए कहा कि स्काउट्स ने हमेशा विपत्ति के समय में लोगों की मदद करके ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के अपने स्लोगन को चरितार्थ किया है।

 

Read Also – 32 पुरस्कार विजेताओं में विशेष सचिव-सह-अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क डॉ. सेनू दुग्गल भी शामिल

 

राज्यपाल ने आज राज्य के सभी जिलों के 47 स्काउट्स को सम्मानित किया। इन्हें गत 2 वर्षों के दौरान स्वच्छता, रक्तदान, आजादी का अमृत महोत्सव, कोरोना काल में मरीजों की सेवा करने तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि स्काउट्स द्वारा कोरोना काल में 10 हजार वोलिंटियर्स तैयार करने का उत्साहवर्धक कार्य किया गया और वे लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी आपदा में काम करने का स्वभाव ही लोगों की सेवा करना है। हरियाणा स्काउट्स के महासचिव नवीन ने भी राज्यपाल व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्काउट्स के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को हनुमान की गदा, मोमेन्टों तथा एक शॉल भेंट किया।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *