खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021: आगाज से पहले शुरु हुई तैयारियां, खामियों पर किया जा रहा काम

4 जून को खेलो इंडिया गेम्स का आगाज होगा। वार हीरोज स्टेडियम अंबाला कैंट में 5 से 7 जून तक .... | Total tv, News Hindi, Delhi news tv,

अंबाला, (कृष्णा बाली): खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आगाज होने में मात्र कुछ दिन शेष बचे हैं। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने जो खामियां गिनाई थीं, उन्हें दुरुस्त करने में खेल विभाग और लोक निर्माण विभाग के अलावा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के पसीने छूटे हुए हैं। मालूम हो कि, हरियाणा को पहली बार खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी करने का मौका मिला है। इसी कड़ी में अंबाला को भी जिम्नास्टिक और स्वीमिंग गेम्स की मेजबानी करने का सुनहरा अवसर मिला है।

मौके पर मौजूद डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के प्रधान से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि खेलो इंडिया की स्विमिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन अंबाला छावनी के इस ताल में किया जा रहा है जो भी कमियां थी उन्हें दूर कर दिया गया है और अब हम खेलो इंडिया के आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है उन्होंने कहा कि अंबाला को यह तोहफा राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की देन है।

 

Read Also – आप पार्टी की होने वाली कुरुक्षेत्र रैली को लेकर बिजली मंत्री का कटाक्ष, कही ये बात

 

गौरतलब है कि, 4 जून को खेलो इंडिया गेम्स का आगाज होगा। वार हीरोज स्टेडियम अंबाला कैंट में 5 से 7 जून तक जिम्नास्टिक और 8 से 12 जून तक स्विमिंग प्रतिस्पर्धा होगी। खेल विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिम्नास्टिक हॉल में AC की रिपेयरिंग, हॉल के पीछे का रास्ता और साफ-सफाई सहित अन्य तमाम खामियां दूर की जा रही हैं। इन सब के बावजूद खेल अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट नजर आ रहे हैं और खेलो इंडिया को पूरे जोर-शोर से कराने का भरोसा दिखा रहे हैं।

वहीं इस बारें में अंबाला छावनी के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर ने बताया कि खेलो इंडिया की दो खेलो जिम्नास्टिक और स्विमिंग की प्रतियोगिताएं अंबाला में संपन्न होंगी। पिछले दिनों खेल मंत्री ने अंबाला कैंट के स्टेडियम में स्थित स्विमिंग पूल जिमनास्टिक हॉल और अंबाला छावनी में स्थित बैडमिंटन हॉल का निरीक्षण किया था इन सभी जगहों में खेलो इंडिया के खेल मुकाबले होंगे। यहां की कुछ खामियों को लेकर उन्होंने विशेष हिदायतें दी थी, जिन्हें अब दूर कर दिया गया है और हम अब खेलो इंडिया के आयोजन को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *