लगातार दूसरे दिन कांग्रेस का सत्याग्रह, आंदोलन में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

Congress ka satyagraha : लगातार दूसरे दिन कांग्रेस का सत्याग्रह, | Total tv, live,

नई दिल्ली, (विनय सिंह): राहुल गांधी को बार-बार ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने और केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से सोमवार को भी दिल्ली के जंतर मंतर पर सत्याग्रह किया गया। इसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान और अन्य नेता मौजूद रहे।

 

प्रधानमंत्री का रवैया हिटलर जैसा है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले 8 सालों में किसानों पर वार करने में केंद्र ने कोई कसर नहीं छोड़ी, अब जवानों पर वार कर रहे हैं। किसान और जवान दोनों को समाप्त करना चाहते हैं। मंच पर कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने प्रधानमंत्री की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का रवैया हिटलर जैसा है और प्रधानमंत्री हिटलर की मौत मरेंगे। वही कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार कि उस बात पर सवाल किया जिसमें केंद्र सरकार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 2 सालों से फौज में भर्ती नहीं हुई।

 

Read Also – Vegetables Price: कोलकाता-मुंबई में जनता को मिली राहत, सब्जियों के दाम में आई कमी, देखें लेटेस्ट रेट

चुनाव हो सकते हैं तो भर्ती क्यों नहीं?

कन्हैया कुमार ने कहा कि कोरोना के दौरान जब चुनाव हो सकते हैं तो भर्ती क्यों नहीं? रविवार को भी कांग्रेस की तरफ से जंतर मतर पर सत्याग्रह किया गया था जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची थी। सोमवार को ED द्वारा राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए चौथी बार बुलाया गया।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *