जारी हुआ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शे᠎ड्‌यू्‌ल , 46 दिनों का होगा टूर्नामेंट

ICC ODI World Cup 2023 schedule released, tournament will be of 46 days

(अंशिका राणा) – ICC ODI WORLD CUP 2023-भारत की मेजबानी में खेला जाएगा 2023 का आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप। आज जिसका शेड्यूल आज जारी कर दिया गया है। वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा। 46 दिनों के इस टूर्नामेंट के लिए 10 शहरों के स्टेडियमों को चुना गया है। मेजबान भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर चेन्नई में होगा। वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा। क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार है कि पूरा वर्ल्ड कप भारत में ही खेला जाएगा। इससे पहले भारत वनडे वर्ल्ड कप 1987 , 1996 और 2011 में संयुक्त रूप से मेजबानी कर चुका है।
यह टूर्नामेंट 46 दिनों का होगा। जिसमें पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछली बार की रनरअप न्यूजीलैंड के बीच होगा। मेजबान भारत और पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद में 15 अक्टूबर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

Read also- मानसून की बारिश से गर्मी में राहत, लेकिन टमाटर के रेट ने बढ़ाई गर्मी

वर्ल्ड में खेलने वाली 8 टीमों का चयन हो चुका है और बाकी की 2 टीमों के लिए क्वालीफायर चल रहा है। 9 जुलाई को क्वालीफायर का फाइनल होगा । ये टूर्नामेंट रॉबिन फॉर्मेट के आधार पर खेला जाएगा।
 भारत के प्रमुख मुकाबले –
1. भारत और पाकिस्तान- अहमदाबाद ( 15 अक्टूबर )
2. भारत और न्यूजीलैंड – धर्मशाला ( 22 अक्टूबर )
3. भारत और इंग्लैंड – लखनऊ ( 29 अक्टूबर )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *