भागकर शादी करने वालों का हरियाणा में होगा बाहिष्‍कार

Haryana Latest News Today: भागकर शादी करने वालों को होगा बाहिष्‍कार | Live |

सिरसा से सतनाम की रिपोर्ट – हरियाणा के सिरसा के कालावाली गांव के ग्रामीणों ने भागकर शादी करने वाले जोड़ों के खिलाफ एक बड़ा फैसला किया है। ग्रामीणों का कहना है कि माता–पिता की अनुमति के बिना भागकर विवाह करवाने वाले लड़के और लड़कियों का बहिष्कार किया जाएगा।

कालांवाली गांव के सैकड़ों लोगों ने इकट्ठा होकर सामाजिक तौर पर ऐसे लड़के और लड़कियों का बहिष्कार करने का फैसला किया है जो अपने माता–पिता की अनुमति के बिना भाग कर शादी करते हैं इसके अलावा अपनी जाति बिरादरी से बाहर शादी रचाने वालों के खिलाफ भी ग्रामीणों ने कड़ा फैसला सुनाया है।

 

Read Also महाराष्‍ट्र में फडनवीस सरकार, शिंदे को मिलेगा अहम पद

 

मीडिया से बातचीत करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव कालावाली के लोगों ने ऐसे लड़के और लड़कियों के खिलाफ बहिष्कार करने का फैसला किया है जो अपने माता–पिता की अनुमति के बिना भाग कर शादी करवाते हैं उन्होंने कहा कि ऐसे लड़के और लड़कियां अपनी जाति बिरादरी से बाहर भी शादी करवाते हैं तो उनका भी सामाजिक तौर पर बहिष्कार किया जाएगा उन्हें कहा कि ऐसे लड़के और लड़कियों का अगर भविष्य में कोई नुकसान होता है तो इसके जिम्मेदार भी खुद होंगे पंचायत का इसमें कोई रोल नहीं होगा।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *