केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

Delhi:

Delhi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। किसानों से लेकर खिलाड़ियों तक और ऊर्जा सुरक्षा से लेकर स्वच्छ ऊर्जा तक – कुल करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स और योजनाओं को मंजूरी मिली है। आइए विस्तार से जानते हैं ये बड़े फैसले। पहला बड़ा फैसला – पीएम-किसान सम्मान निधि योजना जारी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक यानी अगले पांच साल के लिए जारी रखने की मंजूरी दे दी है।इसके लिए कुल 3.15 लाख करोड़ रुपये का आवंटन मंजूर किया गया है।योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की मदद तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाती रहेगी। करोड़ों किसानों के लिए यह बड़ी राहत है। Delhi:  

Read Also: Delhi: राष्ट्रपति भवन में बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का हुआ विशेष अभिनंदन

दूसरा फैसला – प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना कैबिनेट ने प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (पीएम-एसएसवाई) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अगले पांच साल में 5,000 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर क्षमता विकसित की जाएगी। कुल आवंटन 5,070 करोड़ रुपये का होगा।इसके तहत जलाशयों और तालाबों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे जमीन की जरूरत कम होगी। साथ ही एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी जुड़ेगा। इससे करीब 16-17 हजार रोजगार के मौके बनने और कार्बन उत्सर्जन कम होने की उम्मीद है। Delhi:  

Read Also: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विभाग के अधिकारियों से कहा- आम लोगों के हित के लिए काम करें

तीसरा बड़ा फैसला– समुद्र मंथन योजना वही कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘समुद्र मंथन’ – नेशनल ऑफशोर एक्सप्लोरेशन स्कीम को मंजूरी दे दी है ।इसके लिए 84,084 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।इसके तहत डीपवाटर और अल्ट्रा-डीपवाटर क्षेत्रों में तेल-गैस की खोज तेज की जाएगी।Delhi:  

इससे नए भंडार जुड़ने, घरेलू उत्पादन बढ़ने और रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। चौथा फैसला –खेलो इंडिया स्कीम का विस्तार वही कैबिनेट ने खेलो इंडिया स्कीम और राष्ट्रीय खेल महासंघों को दी जाने वाली सहायता को बढ़ाये जाने को मंजूरी दे दी है।2026-27 से 2030-31 के लिए कुल 36,441 करोड़ रुपये मंजूर किए गए – यह पिछले आवंटन से करीब आठ गुना ज्यादा है।इसका मकसद खेलों को शिक्षा, फिटनेस और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग से जोड़ना है। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक की मेजबानी की दिशा में यह मजबूत कदम माना जा रहा है। बहरहाल केंद्रीय कैबिनेट के यह फैसले किसानों को आर्थिक सहारा, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने का प्रयास और खेलों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़े कदम माने जा रहे है।Delhi:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *