देश में कोरोना के 17 हजार से ज्‍यादा नए केस मिले, 23 मरीजों की मौत

Corona Cases Live: कोरोना के 17 हजार से ज्‍यादा नए केस मिले, 23 मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 17,070 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,34,69,234 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 1,07,189 हो गए।

23 कोरोना मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,139 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.25 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोविड-19 की रिकवरी रेट 98.55 प्रतिशत थी।

 

Read Also दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 198 रुपये घटे

 

24 घंटे में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 2,634 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 4.16 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.72 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,28,36,906 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार, COVID-19 वैक्‍सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक देश में कोविड वैक्सीन की 197.74 करोड़ से ज्‍यादा डोज दी जा चुकी हैं।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Entertainment 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *