भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आज दिल्ली में बैठक, PM मोदी समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद

BJP meeting today: भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आज दिल्ली में बैठक....

BJP की तरफ से आज दिल्ली बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई गयी है। यह बैठक दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में हो रही है। इसमें प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ उपमुख्यंत्री भी शामिल है। बैठक में cm योगी आदित्यनाथ , पुष्कर सिंह धामी तथा अन्य मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित है। BJP meeting today, 

जानकारी के मुताबिक यह बैठक सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य में विकास का रिपोर्ट पेश करने के लिए रखा गया है। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल है। भाजपा मुख्यमंत्री परिषद की इस बैठक में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह शामिल है । BJP meeting today, 

Read Also – नगर पालिका का दर्जा रद्द करवाने की मांग पर अड़े ग्रामीण, सरकार को दिया अल्टीमेटम

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से केंद्रीय योजनाओं के बारे में सवाल-जवाब कर सकते हैं। इस दौरान सभी मुख्यमंत्री अपनी शासन रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हर घर तिरंगा’ योजना पर भी चर्चा कर सकते हैं। इस अभियान के तहत, नागरिकों को 13-15 अगस्त के दौरान अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उन्हें गरीब और पिछड़े वर्गों में शामिल करने की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे। BJP meeting today, 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Watch live Tv.

BJP meeting today, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *