साउथ अफ्रीका से आज भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कितने बजे से होगी टक्कर

IND vs SA:

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच पहला टी20 मैच चेपॉक में आज खेला जाएगा। एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मैच भारतीय समायनुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इससे पहले वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को हरा चुकी है।चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम पर शुक्रवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले जाने टी20 मुकाबले के साथ नया इतिहास रचा जाएगा।

महिला क्रिकेट टीम से भारत को उम्मीद – यह इस मैदान पर महिला क्रिकेट टीमों के बीच 17 साल में लिमिटेड ओवर में पहला मुकाबला होगा।भारतीय टीम के हौसले बुलंद है क्योंकि वो बांग्लादेश को वनडे सीरीज में उसी के घर में पांच-शून्य से पीटकर आई है। हालांकि हरमनप्रीत एंड कंपनी को ये बात ध्यान में रखनी होगी कि उनका मुकाबला कमजोर बैटिंग लाइन अप के खिलाफ था।

Read also-नोएडा के लॉजिक्स मॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा यह मैच- दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज के बादभारतीय टीम को एशिया कप खेलने श्रीलंका जाना है। ऐसे में कोच अमोल मजूमदार के लिए ये एक्सपेरीमेंट करने की परफेक्ट कंडीशन होगी।ये देखना भी काफी अहम होगा कि भारतीय बैटर खुद को टेस्ट फॉर्मेट से निकालकर टी20 फॉर्मेट में कैसे ढालती हैं।चेन्नई को पारंपरिक तौर पर स्पिनरों के लिए स्वर्ग माना जाता है। हालांकि हाल में खत्म हुई टेस्ट सीरीज और पहले हुए आईपीएल मुकाबलों में फिरकी गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती नहीं दिखी।

Read also-Haryana: हरियाणा में बढ़ते अपराध से व्यापारियों में आक्रोश, दुकान से लेकर कोचिंग सेंटर पर लगाए ताले

बता दें कि इन दिनों भारतीय प्लेयर्स बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वनडे सीरीज में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने शतक लगाए थे। वहीं मंधाना ने लगातार दो मैचों में शतक ठोके थे। इसके अलावा टेस्ट मैच में शेफाली वर्मा ने दोहरा शतक जड़ा था। जिसके कारण टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *