महेंद्र भट्ट बने उत्‍तराखंड बीजेपी के नए अध्‍यक्ष

Uttarakhand News: महेंद्र भट्ट बने उत्‍तराखंड बीजेपी के नए अध्‍यक्ष | Total tv |

उत्‍तराखंड में बीजेपी की ओर से महेंद्र भट्ट को राज्‍य बीजेपी का अध्‍यक्ष बनाया गया है। बीजेपी के राष्‍ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की ओर से शनिवार को एक पत्र जारी कर इसकी सूचना दी गई है। पत्र में लिखा है कि बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की ओर से महेंद्र भट्ट को उत्‍तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। इसी पत्र में ये भी बताया गया है कि ये नियुक्ति तत्‍काल प्रभाव से लागू होगी।                    Uttarakhand News, 

 

 

 

महेंद्र भट्ट उत्‍तराखंड में बद्रीनाथ से आते हैं और महेंद्र भट्ट पहले बद्रीनाथ से विधायक भी रह चुके हैं। नियुक्ति से पहले महेंद्र भट्ट की बुधवार को ही दिल्‍ली में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष से मुलाकात हुई थी। इसी के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी की ओर से महेंद्र भट्ट को राज्‍य की कमान दी जा सकती है। महेंद्र भट्ट से पहले राज्‍य में बीजेपी की कमान पार्टी के वरिष्‍ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के पास थी।            Uttarakhand News, 

 

Read Also Corona Update: कोरोना की रफ्तार फिर हो रही बेकाबू, एक दिन में आए 20 हजार से अधिक मामले

 

महेंद्र भट्ट की बात करें तो वह दो बार बद्रीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं और राज्‍य में कुमाऊं और गढ़वाल दोनों में ही उनकी लोकप्रियता है। वहीं बीजेपी संगठन पर भी उनकी पकड़ काफी मजबूत है। इन्‍हीं कारणों से बीजेपी के आलाकमान की ओर से उन्‍हें राज्‍य की कमान दी गई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Watch live Tv. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *