लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसदों ने केंद्रीय कक्ष में पंडित जवाहरलाल नेहरु को पुष्पांजलि अर्पित की

Latest india News, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसदों ने केंद्रीय कक्ष...

प्रदीप कुमार – लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्य सभा से विपक्ष के नेता और अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद सोनिया गांधी,जेपी अग्रवाल और अन्य सांसद-पूर्व सांसदों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की।

Read also: पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें बाल दिवस से क्या है नाता

लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार और राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी और संसद के दोनों सचिवालयों के अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देश भर के राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों और कॉलेजों से चुने गए युवा प्रतिभागियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित करने के समारोह में भाग लिया।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Latest india News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *