एलन मस्क ने 4400 कर्मचारियों को ट्विटर से किया बेदखल

Latest Twitter News, एलन मस्क ने 4400 कर्मचारियों को ट्विटर से किया बेदखल...

( प्रियांशी श्रीवास्तव): ट्विटर को लेकर लगातार खबरे सामने आ रही है।  ट्विटर की कमान जब से एलन मस्क के हाथ आई है तब से ट्विटर में लगातार बदलाव किए जा रहे है कभी पॉलिसी को लेकर तो कभी ब्लूटिक के लए नियम लगा दिए जाते है। कंपनी के बदलते  नियमों से हजारों कर्मचारियो को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है तो इसी के चलते कंपनी ने फिर एक बड़ा फैसला किया है। ट्विटर में अब 50प्रतिशत ही कर्मचारी रखें जाएंगे। एलन मस्क ने कंपनी में टीमों की कटौती करने का फरमान जारी किया।

नए सीईओ एलन मस्क ने कड़े रूख अपनाते हुए चोतावनी भी दी है। मस्क ने सोशन मीडिया प्लेटफार्म पर नफरत फैलाने वाली चीजों पर लगाम लगाने के लिए नए नियमों की जरूरत है ट्विटर ने अब इस तरह की सामग्री की निगरानी करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। इससे पहले चार नवंबर को ट्विटर द्वारा अपने स्थायी कर्मचारियों को ई-मेल भेजकर उनको बाहर करने की सूचना दी गई थी।

Read also:लिव-इन-पार्टनर ने प्रेमिका की हत्या कर शव के किये 35 टुकड़ें

एलन मस्क कंपनी 4400 लोगो को कपंनी से बाहर करने का टारगेट तय किया  था  कंपनी में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। ट्विटर के साथ पिछले एक साल से अधिक से काम कर रही ठेकेदार मेलिसा इन्गेल उन कुछ लोगों में से हैं जिन्हें शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया। मेलिसा ने कहा कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर करने से ट्विटर में ‘स्थिति’ खराब होने की आशंका है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *