भारत के नक्शे का अपमान करने का लगा है आरोप, अक्षय कुमार के खिलाफ FIR हुई दर्ज

बॅालीबुड के अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों सोशल मीडिया में काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी ‘सेल्फी’ आने वाली है। जिसके प्रमोशन में इन दिनों अभिनेता लगे हुए हैं। हाल ही में अभिनेता ने टाइगर श्राफ के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। फिर उसके बाद अभिनेता ने सलमान खान के साथ दोबारा वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।

फैंस ने अक्षय कुमार को किया ट्रोल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

आपको बता दें कि अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ ने ‘सेल्फी’ फिल्म के गाने ‘मैं खिलाड़ी’ पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे देखकर फैंस ने खूब प्यार दिया था। लेकिन अब अक्षय ने कुछ ऐसा किया है जिसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

Read also:- हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह को पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

ग्लोब पर चलते दिखे अक्षय कुमार

हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षय कुमार ग्लोब पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ अभिनेता के इस वीडियो को देखने के बाद अक्षय को ट्रोल करने लगे हैं। साथ ही लोगों ने अक्षय कुमार से सवाल भी करने शुरु कर दिये हैं। दरसल कुछ लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार भारत के नक्शे पर पैर रखकर देश का अपमान किया है। इस वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि अब इस मामले पर वकील ने जिले के एसपी और केंन्द्रीय मंत्री को खत लिखा और अक्षय कुमार के खिलाफ भारत के नक्शे का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *